सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..
__एक व्यवसायी को लाठी डण्डों कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल

गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार 11 बजे रात्रि के लगभग मारकुंडी अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया के समीप मारकुंडी दुकान से लौट रहे एक व्यवसायी को लुटने के नियत से तीन चार अपराधी प्रवृत्ति के लोग बाईक सवार व्यवसायी को लाठी डंडे कुल्हाड़ी वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था । जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर नीजी साधन से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
उक्त सम्बंध में परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह व्यवसायी फीदा हुसेन 40 वर्ष पुत्र स्व,माकुल खां निवासी गुरमा कालोनी से अपने दुकान मारकुंडी जाते थे।इसी क्रम में रविवार को भी रात में दुकान बंद कर अपने घर वापस मारकुंडी से गुरमा आ रहे थे।जैसे अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया क्रास कर रहे थे कि बगल में छिपे अपराधी प्रवृत्ति के 3,से 4 लोग लुटने के नियत से व्यवसायी को लाठी डंडे कुल्हाड़ी से वार घायल कर दिया था
इसी दौरान पिछे दो बाईक की आते देख लाईट के प्रकाश पड़ते ही सभी अपराधी भाग गये।जिसकी जानकारी पुलिस परिजनों को होने पर तत्काल घायल व्यसायी को जिला चिकित्सालय भेज दिया जिसकी इलाज चल रही है।