• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. इंडियन पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से कक्षा 12 तक मान्यता, नगर में खुशी की लहर

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
143
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….


नगर के अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान इंडियन पब्लिक स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 तक की मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलते ही विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

इंडियन पब्लिक स्कूल का संचालन ओम सेवा समिति के माध्यम से किया जाता है। समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा की दृष्टि से आवश्यक सभी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हैं। स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षकों की टीम, अनुशासित वातावरण, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा करियर उन्मुख शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट स्तर तक की मान्यता मिलने से अब नगर एवं आसपास के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी काफी हद तक कम हो जाएगी। इसे रेणुकूट क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल विद्यार्थियों को लाभ होगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नगर की पहचान भी और सुदृढ़ होगी।

विद्यालय की प्रिंसिपल रिशु सक्सेना ने कहा कि, “सीबीएसई से कक्षा 12 तक की मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के प्रदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। अब हम और अधिक योजनाबद्ध तरीके से बोर्ड परीक्षाओं व प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर फोकस करेंगे।”

विद्यालय की कोऑर्डिनेटर प्रभा श्रीवास्तव ने कहा कि, “इंटरमीडिएट स्तर तक मान्यता मिलने से विद्यार्थियों के लिए यहीं पर सतत और सुचारु शिक्षा की मजबूत श्रृंखला तैयार हो गई है। हम गतिविधि आधारित शिक्षण, कैरियर काउंसलिंग, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर देते रहेंगे, ताकि बच्चे सिर्फ अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक भी बन सकें।”

विद्यालय प्रबंधन ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा दी गई मान्यता के लिए आभार व्यक्त करते हुए बेहतर परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया। नगर के अभिभावकों व बुद्धिजीवियों ने भी इंटरमीडिएट तक की मान्यता मिलने पर खुशी जताई और इसे रेणुकूट के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Previous Post

सलखन. मोटर साइकिल के चपेट में आने से महिला सहित चालक गम्भीर रुप से घायल

Next Post

सोनभद्र. खनन अपडेट: बिल्ली खदान हादसे में तीन शव और किया गया बरामद

Next Post

सोनभद्र. खनन अपडेट: बिल्ली खदान हादसे में तीन शव और किया गया बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.