सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..
__गुरमा पुलिस चौकी व्दारा घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा

चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित ओबरी सिंह ढाबा के समीप रविवार साय 5,30 बजे के लगभग सड़क पार कर रही महिला नाजरीन 32 वर्ष पत्नी टोफीक अली निवासी मारकुंडी ओबरी जो तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार की चपेट में आने से महिला सहित मोटरसाइकिल चालक विजय चौहान 17 वर्ष पुत्र रामदुलारे चौहान निवासी सलखन टोला देवरिया महिला सहित चालक दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिसकी जानकारी गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय को होने पर अपने दलबल के साथ दोनों घायलो को एम्बुलेंस व्दारा इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।