• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. आभूषण व्यवसायी का लाखों के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुए उचक्के

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र. @राजेंद्र गुप्ता……


__सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज

स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब काली मंदिर बस स्टैंड के पास एक ज्वेलरी व्यवसायी का लाखों रुपये का जेवरात से भरा बैग उचक्के लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड काली मंदिर निवासी संजय सोनी रात करीब 9:30 बजे अपनी ज्वेलरी आभूषण दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे काली मंदिर के पास पहुंचे, तभी दो-तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और उनकी बाइक की टंकी पर रखा बैग झपट्टा मारकर भाग निकले। बैग में सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण रखे हुए थे।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि बैग में कितने आभूषण थे, इसका सटीक विवरण अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस रविवार सुबह से ही व्यापारी से पूछताछ कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उचक्कों को पकड़ लिया जाएगा।

Previous Post

स्टेट लेवल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोजपुर का छाया जलवा, एक साथ जीते 24 मेडल – Bihar News

Next Post

रेणुकूट. रिहंद कॉलोनी की जमीन पर दखल अवैध, जल विद्युत निगम के बोर्ड लगते ही मचा हड़कंप

Next Post

रेणुकूट. रिहंद कॉलोनी की जमीन पर दखल अवैध, जल विद्युत निगम के बोर्ड लगते ही मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.