• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में व्यवस्था बैठक हुई संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
November 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..


आगामी 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन चोपन में हो रहा है, इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की एक बैठक आहूत की गई, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के चोपन नगर का यह सौभाग्य है कि आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का चोपन में आना निश्चित हुआ है ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था में लगे आप सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को बेहतर तरीके से निर्वहन करना होगा चाहे सुरक्षा व्यवस्था हो या पार्किंग स्थल की बात हो या सेटिंग व्यवस्था की बात हो यह सब कार्य आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर करना होगा।

बैठक व्यवस्था कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का आगामी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जो जो जिम्मेदारियां आप लोगों को दी गई हैं उसकी पूरी निष्ठा के साथ आप लोग निभाएंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे साथ ही आए हुए सभी अतिथियों कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

बैठक को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है की मुख्यमंत्री का आगमन जनजाति गौरव दिवस के मौके पर हो रहा है जिसमें आप सभी कार्यकर्ता तन मन से लगकर कार्यक्रम को सफल बनाना है और जनसभा में आए हुए सभी लोग सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने-अपने घर तक कुशल पहुंच जाए कार्यक्रम में आए हुए सभी लोग को पानी एवं अन्य ज़रूरतें भी पूरी हो प्रशासन के साथ मिलकर आप सभी कार्यकर्ता इस जनसभा को सफल बनाएं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया, बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संजू त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, राज वर्मा, चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, राबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, विकास चौबे, संतोष पटेल, दिव्या, विकास सिंह बिट्टू, संतोष साहनी, अनिल पाठक, धर्मेंद्र जायसवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, लव कुश भारती, ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, प्रभाषणकर मिश्रा, मनोज सोनकर, रामनिवास तोमर आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन. साइबर फ्रॉड पीड़ित के खाते में पुलिस ने 21,500 रुपए कराया वापस

Next Post

सोनभद्र. स्मृति सम्मान समारोह में शामिल हुए असम के राज्यपाल

Next Post

सोनभद्र. स्मृति सम्मान समारोह में शामिल हुए असम के राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.