करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…..

विकासखण्ड करमा के खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव की पत्नी उर्मिला श्रीवास्तव उम्र 57वर्ष का लंबी बीमारी के कारण वाराणसी मे बुद्धवार की सुबह देहांत हो गया। मौत की खबर सुनते ही ब्लॉक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा को शान्ति प्रदान कर परिजनों को सहन शीलता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद कंडोलेंस कर दिया गया।
उक्त अवसर पर ए, डी , ओ, आईएसबी अनंत कुमार सिंह,ए, डी, ओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह, विंध्यवासिनी मिश्र लहरी, अनुप कुमार सिंह, श्याम बिहारी, अजीत सिंह,सुनील कुमार यादव, रोहित सिंह, ऋषि कुमार, छोटेलाल,सचिव, एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।