• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. नई हुंडई वेन्यू का भव्य अनावरण, आकर्षक फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस मॉडल हुआ लॉन्च

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपने लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नया मॉडल “नई हुंडई वेन्यू” लॉन्च किया। इसका भव्य अनावरण मुर्धवा स्थित सोनभद्र हुंडई शोरूम में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक की चीफ मैनेजर प्रीति पांडे रहीं, जिन्होंने फीता काटकर नई वेन्यू की लॉन्चिंग की औपचारिक घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र हुंडई के मालिक निशांत पांडे ने कहा कि हुंडई कंपनी हमेशा ग्राहकों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए फीचर और आधुनिक तकनीक से लैस वाहन बाजार में लाती है। उन्होंने बताया कि नई हुंडई वेन्यू अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में ग्राहकों को एक नया अनुभव देगी।

शोरूम के महाप्रबंधक मोहम्मद फारूक ने बताया कि नई वेन्यू में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ डीजल वेरिएंट भी उपलब्ध है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और आईएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। वाहन में कंपनी ने ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर जोड़े हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से यह वाहन छह एयरबैग, ईएससी, हिल असिस्ट कंट्रोल, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा नए मॉडल में एलईडी डीआरएल्स, नए डिजाइन की ग्रिल, और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं। लॉन्चिंग के मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहकों और आम नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने नई हुंडई वेन्यू के डिजाइन और फीचर्स की सराहना की।

शोरूम में टेस्ट ड्राइव की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि ग्राहक वाहन की खूबियों का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें। निशांत पांडेय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम, लो-इंटरस्ट लोन ऑफर, और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि हुंडई का लक्ष्य सुरक्षित, स्टाइलिश और आधुनिक तकनीक से युक्त वाहन ग्राहकों तक पहुंचाना है। इस दौरान राम आश्रय राय, अजीत गुप्ता, विक्की शाह, सौरभ, हर्ष त्रिपाठी, अकबर खान, अनुज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. 10 वर्ष पूर्व प्रेमकली हत्याकांड में आया फैसला, चारों आरोपियों को उम्र की सजा

Next Post

India vs South Africa ODI: जेएससीए ने भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए बांटे मुफ्त टिकट, यहां देखें प्राइस लिस्ट

Next Post
India vs South Africa ODI: जेएससीए ने भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए बांटे मुफ्त टिकट, यहां देखें प्राइस लिस्ट

India vs South Africa ODI: जेएससीए ने भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए बांटे मुफ्त टिकट, यहां देखें प्राइस लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio