• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. निकली भव्य “एकता यात्रा”, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गूंजा एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


देश के लौह पुरुष एवं पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को रेणुकूट नगर में भव्य “एकता यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना रहा। यह यात्रा मुर्धवा स्थित बिड़ला कार्बन के खेल मैदान से आरंभ हुई, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ व पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता, नगरवासी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
यात्रा ने मुर्धवा से चलकर रेणुकूट बाजार का भ्रमण किया और लोगों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारियों ने फूल वर्षा और जलपान स्टॉल लगाकर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में पंडित जगत नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनबरसा इंटर कॉलेज, संत एबीआर पब्लिक स्कूलऔर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा का समापन पिपरी नगर पंचायत मैदान में हुआ, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने भी सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “आज का भारत सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता का परिणाम है।” कार्यक्रम में नागेश्वर देव पांडे, रामनिवास तोमर,चाँद प्रकाश जैन, ओमकार केसरी, धर्मवीर तिवारी, राकेश पांडेय, राज वर्मा, रमेश दुबे, हरिराम शाह, आशीष मिश्रा, दिग्विजय प्रताप सिंह, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने “एकता और अखंड भारत” के नारे लगाए तथा सरदार पटेल अमर रहें के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा।

Previous Post

सलखन. कोरियाॅव बी-पैक्स पर उर्वरक स्टाक मे अंतर मिलने पर जारी की गई पूर्व सचिव को नोटिस

Next Post

सोनभद्र. 10 वर्ष पूर्व प्रेमकली हत्याकांड में आया फैसला, चारों आरोपियों को उम्र की सजा

Next Post

सोनभद्र. 10 वर्ष पूर्व प्रेमकली हत्याकांड में आया फैसला, चारों आरोपियों को उम्र की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio