डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……..

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध से परेशान नगरवासियों समेत व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में इकाई प्रमुख के नाम का ज्ञापन मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत को सौंपकर समस्या समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी की 72 घंटे के अंदर अगर इसका समाधान नहीं किया गया तो कंपनी के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।
व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को अल्ट्राटेक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे से निकलने वाली दुर्गंध से व्यापारियों व नगर वासियों का जीना दुभर हो गया है ।इसकी शिकायत पत्रक व फोन से जब-जब की गई तब तब जिम्मेदारों द्वारा केवल आश्वासन ही दिया गया जबकि दुर्गंध न निकले इसका स्थाई निदान नहीं किया गया।
कभी कभार दो चार दिन दुर्गंध बंद रहती है इसके बाद लगातार दुर्गंध निकलती रहती है यह नगर वासियों की प्रमुख समस्या बन गई है हालात यहां तक पहुंच गया है कि लोग दुर्गंध की गंध से बीमार होने की बात कहने लगे हैं दुर्गंध से लोगों के खान-पान एवं बाजार के व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसका स्थाई समाधान 72 घंटे के अंदर नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन की स्वयं होगी।
इस दौरान विवेक मणि पांडेय ,अश्वनी कुमार, अनुज कुमार अग्रहरी, अनुज जायसवाल मौजूद रहे।