डाला/ सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..

अल्ट्राटेक सीमेंट लि. सीमेंट वर्क्स के सीएसआर कार्यक्रम अंतर्गत इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन व मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर में बालिकाओं एवं बालको हेतु कराया गया शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया गया।
सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि पूर्व में भी विद्यालयों में बच्चों के लिए शौचालय निर्माण एवं नव निर्माण का कार्य किया गया है इसी क्रम में उक्त विद्यालय में बच्चों की आवश्यकता एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुशंसा पर बालिकाओं एवं बालकों के लिए शौचालय निर्माण कराया गया है इससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की भी जानकारी दी गई बच्चों ने इस अवसर पर हाथ धोने के तरीके एवं स्वच्छता पर स्किट किया व जागरूक किया। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ने अल्ट्राटेक सीमेंट सीएसआर का आभार व्यक्त रते हुए बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए शौचालय की अति आवश्यकता थी ।
जिससे हमारे द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराने के तुरंत बाद ही इसे संज्ञान में लेकर प्रबंधन ने निर्माण कराया है जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन आभारी रहेगा। संचालन व देखरेख सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश मौर्य ,कमलेश कुमार , संतोष कुमार सिंह यादव ,अर्चना पांडेय , स्मिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।