बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……
__ग्रामीण में यूथ क्लब डोडहर व शहरी में चतरा ने जीता दो दिवसीय बालीबाल का खिताब

युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े ही रोमांचक ढंग से संपन्न हुआ। युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य
बालिका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उत्थान तथा नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देना हैं।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी अपने सह अतिथियों के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके फाइनल खेल को शुरू कराया। पहला ग्रामीण बालीबाल का फाइनल मुकाबला यूथ क्लब डोडहर और संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के बीच बेस्ट आफ थ्री का मैच खेला गया जिसमे डोडहर ने बखरीहवा सीधे दो सेट 21-19 व 21-18 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बालिका वर्ग में हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर टीम मोखना,द्वितीय स्थान पर टीम डोडहर , एवं प्रथम स्थान पर टीम रिहंद रही विजेता।

वही शहरी बालीबाल के महामुकाबले के पहले सेमीफाइनल में सिधिकला ने तियरा को 9-21,21-17,15-21 से हराया और दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चतरा ने अनपरा को 21-16,21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में चतरा ने सिधिकला को 18-21,21-9,21-19 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।मुख्य अतिथि ने फ़ाइनल विजेताओं को कप और नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
उन्होंने खेल प्रतियोगिता कराए जाने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया कहा इस खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा में निखार आएगा। निर्णायक की भूमिका रामप्रताप और संजीव सिंह उद्घोषक -रामचरन पनिका और दीपक यादव ने निभाई।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरहा केदार नाथ यादव, ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल, रामबरन वैश्य, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ,रामसजीवन जायसवाल, उत्कर्ष धर द्विवेदी, रामदयाल वैश्य,बालमुकुंद सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।बालीबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने मे श्रीकांत, विष्णुदयाल, रूपेश गुप्ता, रामप्रताप,वीरेन्द्र, सालिक राम,रामरक्षा, बालमुकुंद, लालबहादुर शतीस आदि की अहम भूमिका रही।