अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…….

दो दिन से लापता एक युवक का शव बाउली में उतराया मिला।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है, अनपरा थाना क्षेत के वार्ड 8 बल्लभभाई नगर निवासी अत्रिलाल पुत्र स्व रामनरेश भारती उम्र करीब 25 वर्ष शुक्रवार की सुबह 6:0 बजे घर से निकला था।शाम तक वापस नहीं लौटा परिजनों ने काफी तलाशा, किया लेकिन अत्रिलाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद सोशल मीडिया पर खोजेने की गुहार लगाई।रविवार की सुबह पड़ोसी ने शौच करने गया देखा कि बाउली में शव उतराया हुआ हैं।इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज अग्रिम कार्यवाई में जुटी अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अत्रिलाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के खुलासे की बात कही