अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……
__शिकायत पत्र में उन्होंने परियोजना के अधिकारियों कि मिलिभगत संभव होना बताया

अनपरा तापीय परियोजना के भूमि पर निगम कर्मचारियों के लिए बनाये गये आवासों पर बीना अनुमति एलाटमेंट के आवासों में कथित अवैध रूप से कब्जे कि शिकायत अनपरा के बजरंग नगर औराडाँड विनोद कुमार गुप्ता द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र भेजकर किया गया।
बताया कि विनोद कुमार गुप्ता द्वारा भेजे पत्र में बताया गया है कि अ ताप परियोजना द्वारा बनाये गये निगमिय कर्मचारियों के लिए बने आवासों पर बीना अनुमति या एलाटमेंट के अवैध रूप से कब्जा ( भाड़े) किया जा रहा है। जिसमें अनपरा के अधिकारियों कि मिली भगत से यह सब संभव हो पा रहा है।
जिस कारण निगम को काफी छति हो रही है। संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने निवेदन पूर्वक अ ताप परियोजना द्वारा बनाए गए, आवासों में केवल निगम के कर्मचारियों को ही आवास आवंटित होने की बात कही है
बाहर के व्यक्तियों द्वारा किए कब्जे को तत्काल प्रभाव से मुक्त कराने कि मांग कि है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक,जीएम प्रशासन, अधिक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता अनपरा तापीय परियोजना को भी पत्र भेजा है।