रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…….
__रेणुकूट में कार्यरत सोनू पाण्डेय की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास गुरुवार दोपहर जिसमें बाइक सवार युवक की जान चली गई। बताया गया कि मृतक सोनू पाण्डेय, निवासी वार्ड नंबर 13, गरबंधा (रेनुसागर) अपने काम पर जाने के लिए रेणुकूट जा रहे थे। इसी दौरान वनदेवी मंदिर के समीप गाढ़ा बैरियर के पास एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू पाण्डेय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में सोनू को सिर और पैर में गंभीर चोटे आईl स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और 112 की मदद से घायल को हिन्डाल्को अस्पताल पहुँचाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही सोनू पाण्डेय ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता पाण्डेय ने थाना पिपरी में तहरीर देकर चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पति रोज की तरह काम पर जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
थाना प्रभारी पिपरी सत्येन्द्र राय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।