विंढमगंज/सोनभद्र. @ आनंद गुप्ता…..

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़, महुली, जताजुआ, परासपानी के मध्य में स्थित जोरमा पहाड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला एक दिवसीय मेला बुधवार को सकुशल सम्पन हो गया।
मेला में अलसुबह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। 133 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा व शिव मंदिर पर कथा सुनने व जलाभिषेक करने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इतनी ऊंचाई होने के बाद भी बड़े ही आसानी से श्रद्धालुओं का जत्था पहाड़ी पर चढ़कर दर्शन पूजन कर रहे थे।
मेला में सोनांचल के अलावा छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए थे। ऐसी मान्यता है कि पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा के मात्र दर्शन व पूजन से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से विंढमगंज थाना प्रभारी चंद्र शेखर सिंह के निर्देशन में सिविल पुलिस व पीएसी मेला क्षेत्र में पूरे दिन भ्रमण करते रहे।