डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..

स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत झूलन ट्राली के समीप रविवार की देर शाम दो पक्षों हुई मारपीट के मामले में दोनो पक्षों की तहरीर पर चोपन पुलिस द्वारा छः लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर झूलन ट्राली के पास आपस में कहासुनी हो गई, कहासुनी होते होते दोनो पक्ष आपस में मारपीट करने लगे मारपीट की सूचना पाकर पहुंची डाला पुलिस ने समझा बुझाकर दोनो पक्षों को हटा दिया। सोमवार की सुबह दोनो पक्ष चोपन थाने पहुंचकर एक दूसरे लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के लिए तहरीर दे दी।
डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि अमरजीत पासवान पुत्र मुन्ना की तहरीर पर सेराज पुत्र नौसाद और रियासत पुत्र सलामत अली और दूसरे पक्ष रियासत पुत्र सलामत निवासी झूलन ट्राली थाना चोपन की तहरीर पर अमरजीत पुत्र मुन्ना, भाई सोनलजीत ,माँ सोहरावती देवी और चाचा लक्ष्मण पासवान पुत्र स्व दीनानाथ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
प्रकरण में थाना चोपन पर दोनो पक्षों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त सेराज अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।