• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दीवा निवासी सुनील गुप्ता 28 वर्ष पुत्र रामसूरत गुप्ता घर से निकल कर गांव में ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान बेलन नदी से 500 मीटर पहले तिराहे पर दीवा – गुरुवल मार्ग पर अज्ञात बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पास के पीसीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने रेफर नहीं किया और काफी देर तक भर्ती किए रहा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सोमवार सुबह पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Previous Post

वर्ल्डकप फाइनल में आगरा की दीप्ती शर्मा का धमाल, घर में माता-पिता ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

Next Post

जमुई के अंकित ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में जाकर गाड़ दिया अपनी सफलता का झंडा, कराटे में जीता रजत पदक

Next Post
जमुई के अंकित ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में जाकर गाड़ दिया अपनी सफलता का झंडा, कराटे में जीता रजत पदक

जमुई के अंकित ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में जाकर गाड़ दिया अपनी सफलता का झंडा, कराटे में जीता रजत पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.