@जे0के0/सोनभद्र..

SONBHADRA । समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद श शईद कुरैशी ने किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद श्री छोटे लाल सिंह खरवार एवं जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक में नाम बढ़ाने के लिए कमर कसलें और गांव-गांव जाकर योग मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें । इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा मतदाताओं का भी नाम बढ़ाने का काम करें और फर्जी मतदाताओं का नाम कटवाने का भी कम करें जिससे संगठन को मजबूती मिल सके ।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छल से चुनाव लड़ना चाहती है इसलिए हम सभी समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उनके इस मनसूबे को कामयाब नहीं होने दें। इस समय किसानों का फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है और कहती है कि हम किसने की आज दुगनी करेंगे भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है इसे किसानों से कोई लेना-देना नहीं है।
बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद सईद कुरैशी चौधरी यशवंत सिंह पटेल संजय यादव विजय यादव अनिल कुमार यादव अनिल प्रधान रामप्यारे सिंह पटेल वेदमानी शुक्ला लाल बहादुर पाल त्रिपुरारी गांव अशोक पटेल सुरेश यादव मन्नू पांडे रामाशंकर यादव शिवनारायण चौहान बबलू धागर सत्यम पांडे सरदार पार गीता गौर ब्रह्म सिंह राधा सिंह रवि कुमार गौड़ विपिन श्रीवास्तव बाबूलाल यादव अवध नारायण यादव दशरथ प्रमोद सूरज मिश्रा पियूष प्रदीप हिदायत उल्ला खान ज्योतिष गौतम फारूक अली जिलानी रमेश कुमार बागी अजीत मौर्य रामशंकर वर्मा अभिषेक प्रजापति रमजान अली नामवर कुशवाहा सनी पटेल राम सजीवन अहीर जलालुद्दीन राजेंद्र रामेश्वर राम लखन जगत पटेल आनंद पटेल रामसेवक के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।
