• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, मरीजों को मिला लाभ

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। पिपरी और रेणुकूट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। डॉ. आनंद पटेल ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इस समय वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है, इसलिए सभी को स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और सावधानी से बीमारी को रोका जा सकता है। आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सेवा का विशेष लाभ नगर और आसपास के क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोग उठाते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन मरीजों को राहत मिलती है जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता।

Previous Post

रेणुकूट. कटौधी में संपन्न हुआ पांच दिवसीय करम डार महोत्सव, प्रकृति पूजन व पारंपरिक नृत्यों की रही धूम

Next Post

सलखन. स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य शिविर में 75मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

Next Post

सलखन. स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य शिविर में 75मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.