करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव….

सूर्यदेव की उपासना से जुड़ा लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाए से शुरू हो गया, जो अगले चार दिनों तक चलेगा। रविवार को खरना और सोमवार की शाम सूर्य भगवान को पहला सायंकालीन अर्घ्य और मंगलवार की सुबह प्रात:कालीन अर्घ्य प्रदान कर यह महापर्व पूरा हो जाएगा।छठ पूजा के मद्देनजर क्षेत्र के अलग अलग गांवों केकराही, कसया, भरूहा, दिलाही, बहेरा, पटेहरा आदि गांवों में यह महापर्व को मनाने के लिए तैयारियां चल रही है कही तालाबो पर छठ घाटों की साफ, सफाई का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है ।
तालाब के भीटे पर टेंट और झालर बत्ती की व्यवस्था जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है।सफाई कर्मियों ने भी अपनी भूमिका ग्राम प्रधानों के साथ निभा रहे है।छठ घाट पर घाटों की सफाई, रंग रोवन , वेदी बनवाने के कार्य में जुटे है। इसके अतरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था,टेंट लगवाने मे पूरी तरह से मुस्तैद है। जहां ज्यादा भीड़ की आशंका है वहां प्रधान द्वारा सहयोगी वालंटियर की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो सके।
ककराही छठ घाट पर कई गांवों के लोग केकराही, कुशाही,वक़ाही,कुचमरवा,गौरी आदि पर्व मनाने आते हैं, जिससे भारी भीड़ जमा होती है। करमा पुलिस भी छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।