ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुका पार क्षेत्र स्थित ग्राम कनहरा के एक टोला में एक नाबालिक 16 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर गांव के ही एक युवक द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने ओबरा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरी नाबालिक पुत्री को गांव का ही एक युवक बृजेश कुमार पुत्र रामचंद्र ग्राम कनहरा टोला मझौली द्वारा बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुराचार किया है।
साथ ही मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 65 (1),351 (3) , 3/4 (2) पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहा है।
अभियान के क्रम में सीओ हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ओबरा विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में शनिवार को ओबरा पुलिस द्वारा उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रामचंद्र को मुखबिर की सूचना पर सुबह 10 बजकर 5 मीनट के करीब परसोई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री चौरसिया के साथ कांस्टेबल प्रवीण राय तथा कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।
