• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पिंडारी गांव के टोला नगराज में विराट गोवर्धन पूजा समिति का गठन सम्पन

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
118
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…


__सर्व समिती से अध्यक्ष प्रमोद यादव उपाध्यक्ष प्रमानंद यादव को चुना गया

म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत के टोला नगराज में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति का बैठक कर चयन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से (अध्यक्ष) प्रमोद कुमार यादव,(उपाध्यक्ष) परमानंद यादव, (कोषाध्यक्ष)श्याममनोहर यादव (उपकोषाध्यक्ष) जगदीश यादव (मंत्री) दयाराम यादव सहित अन्य कमेटी का गठन किया गया।

समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि गोवर्धन पूजा सभी के सहयोग से निरन्तर कार्यक्रम होता आ रहा है और आगे भी आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से चलता रहेगा। ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला नगराज में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम 16 नवंबर रविवार को दिन में संपन होगा तत्पश्चात रात में भव्य बिरहा का कार्य क्रम होना सुनिश्चित किया गया है।

गोर्वधन पूजा में चमत्कारिक पंथी बाबा सुरेन्द्र जी आ रहे हैं जो कि सुरेन्द्र पंथी बाबा गाजीपुर के एक जाने माने व्यक्ति है जो गोवर्धन पूजा जैसे आयोजन में अपनी मंत्रोचार से अग्नि ज्वलित करने के लिए प्रसिद्ध है हाल में ही उन्होंने सोनभद्र के दुद्धी में गोवर्धन पूजा में सूखें उपलों में मंत्रोचार से अग्नि प्रज्वलित करके लोगों को आश्चर्यचकित करते हैं। गोवर्धन पूजा का अर्थ है कि श्री कृष्ण भगवान ने इंन्द्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा किए थे।

आज उसी गोवर्धन पूजा पर्वत की पूजा की जाति है सुरेन्द्र पंथी बाबा जी उसी क्रम में ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला नगराज के धरती पर आ कर विधि विधान से भव्य पूजा पाठ किया जाएगा। गोर्वधन पूजा में गोबर के उपली पर चार घरों में दूध , एक में खीर पकाया जाता है। फिर खौलते दूध से बाबा स्नान कर महाप्रसाद ग्रहण कर भक्तो को वितरण करते है।

बिरहा का कार्यक्रम उसी रात्रि में 9 बजे से कार्यक्रम रखा गया है बिरहा सम्राट गायक रामजनम जाबा, नवगढ़ जिला चंदौली उ.प्र. बिरहा मुकाबला करने के लिए बिरहा सम्राट गायिका सरोज सरगम, जिला देवरिया उ.प्र. द्धारा शानदार बिरहा मुकाबला होने जा रहा है जिसमें आप सभी ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों का हमारा कमेटी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है। पूरे जनपद वासियो से आग्रह है। की अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Previous Post

बीजपुर. विभिन्न धाराओं में सास, ससुर, देवर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सलखन. पैतृक जमीनी विवाद को लेकर महिला ने जान से मारने का लगाया आरोप

Next Post

सलखन. पैतृक जमीनी विवाद को लेकर महिला ने जान से मारने का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.