बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…
__पीड़िता बसन्ती देवी की तहरीर पर पुलिस ने की कार्यवाई

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के टोला लखार में गत रविवार को अलसुबह किसी बात को लेकर तीन लोगो ने बसन्ती देवी पत्नी सत्यप्रकाश को फावड़ा व डंडा से मार कर अधमरा कर दिए थे। जिसका ईलाज चल रहा था।
ईलाज के बाद पीड़िता बसन्ती देवी पुलिस को तहरीर देकर बताया की गत रविवार की अलसुबह प्रार्थीनी का देवर संजीत उर्फ छोटू प्रजापति पुत्र राम गरीब निवासी महुली टोला लखार घर में घुसकर बलात्कार करने का कोशिश करने लगा किसी तरह हम इज्जत बचाकर घर से बाहर निकल गई।
जब सुबह हुई तो प्रार्थनी अपनी सास कमला देवी पत्नी रामगरीब प्रजापति ससुर रामगरीब प्रजापति पुत्र पुरुषोत्तम प्रजापति को आप बीती बताई तब वो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए तीनो मिलकर फावड़ा व डंडा से मारने लगे। होहल्ला सुन कर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो जान बच पाई।
लोगो के द्वारा 112 पुलिस को सूचना दी गई जिनके द्धारा एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रार्थनी को 6 माह का गर्भवती है। चोट लगने के कारण रक्तस्राव हो रहा है। मेरा ईलाज सोनभद्र चिकित्साल्य में चल रहा है। पीड़िता जिंदगी मौत से जूझ रही है।