• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. अप्रशिक्षित एल टी बन कर रहें मरीजो की ब्लड जांच, मन गढ़ंत रिपोर्ट देकर जिंदगी से कर रहें खिलवाड़

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
128
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…


__पीड़ित ने मुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेज कार्यवाई की लगाई गुहार

बीजपुर बाजार , श्री राम चौक, डोडहर मोड़, कालोनी गेट, चेतवा, जरहा, पिंडारी , सेवकामोड सहित विभिन्न चट्टी चौंराहो पर बड़े बड़े बोर्ड बैनर लगाकर कर खुलेआम संचालित हो रहें पैथोलॉजी सेंटर ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है।

पैथोलॉजी सेंटरों पर पहुंचे बीमार लोगो को गलत रिपोर्ट देने के कई बार मामला उजागर हो चुका है लेकिन विभागीय कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर शील कर दिया जाता है। फिर विभाग की मेहरबानी से बोर्ड बैनर बदल कर फिर संचालन शुरु हो जाता है।

फिलहाल ताजा मामला एनटीपीसी कालोनी निवासी जयप्रकाश गुप्ता पुत्र मदन प्रसाद गुप्ता को विगत कुछ दिनों पहले बुखार होने पर सबसे पहले आरोग्य पैथोलॉजी सेन्टर जांच कराया जहां नार्मल रिपोर्ट दे दिया गया। संदेह होने पर दो दीन बाद अल्फा लैब पैथोलॉजी सेन्टर पर जांच कराया गया जहां दोनो के रिपोर्ट में अंतर आने पर तनावग्रस्त हो गए और फिर पीड़ित बैढन में डा0 गंगा वैश्य को रिपोर्ट दिखाने पर फिर वह जांच के लिए एडवाइज किए जांच के बाद इन दोनो के रिपोर्ट में काफ़ी अंतर पाया गया। इनके रिपोर्ट के आधार पर अगर हम दवा लेते तो हमारा जान जा सकता था

पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र व रिपोर्ट भेज कर निस्पक्ष जांच कराकर ऐसे फर्जी पैथालोजी सेंटरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। ताकि अन्य मरीजों के साथ ऐसा पुनरावृति न हो।इस बाबत नोडल अधिकारी गुलाब शंकर यादव सोनभद्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा है शिकायत मिली है संबंधितों कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोनिया रमन ने रचा इतिहास, WNBA में पहली भारतीय हेड कोच बनीं

Next Post

ओबरा. डॉ0 नाहिद अख्तर को दिल्ली में मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि, शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिये मिला सम्मान

Next Post

ओबरा. डॉ0 नाहिद अख्तर को दिल्ली में मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि, शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिये मिला सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.