अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..
__एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

थाना क्षेत्र में आज सुबह छत्तीसगढ़ की पुलिस पहुंची एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर चली गई।जिससे लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
थाना बसंतपुर छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र से हुई दर्जनों मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए थे।जिन्हें गिरफ्तारी के लिए टीम गठित गई थी।बसंतपुर क्षेत्र से एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक बाइक अनपरा निवासी रंजन विश्वकर्मा के हाथ बेचा हूं, छत्तीसगढ़ पुलिस युवक को हिरासत में लेकर बलरामपुर थाने गई, उससे पूछताछ किया जा रहा हैं।

अनपरा थाना क्षेत्र के गेट न 02 पर स्थित विश्वकर्मा वाशिंग सेंटर के संचालक रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि यह बाइक पंद्रह हजार रुपये में खरीदा था। बाइक के इंजन में तकनीकी खराबी होने के कारण डिबुलगंज स्थित प्रिन्स ऑटो पार्ट्स के पास बनने के लिए दिया था।मौके पर पहुची पुलिस बाइक मैकेनिक के पास से वरामद किया हैं
अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि छ0ग0 थाना बसंतपुर की पुलिस टीम आई थी बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।