• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पलामू में खेल प्रतिभाओं के लिए अनोखा मंच, लड़कों को फ्री एडमिशन तो लड़कियों के लिए फ्री ट्रेनिंग – Jharkhand News

Admin by Admin
October 15, 2025
in खेल
0
पलामू में खेल प्रतिभाओं के लिए अनोखा मंच, लड़कों को फ्री एडमिशन तो लड़कियों के लिए फ्री ट्रेनिंग – Jharkhand News
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 15, 2025, 22:07 IST

पलामू जिले के खिलाड़ियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां तीरंदाजी के ट्रेनिंग के लिए विशेष सुविधा की गई है. लड़कों को जहां फ्री एडमिशन मिल रहा तो वहीं लड़कियों के लिए फ्री ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है.

पलामू. भले ही भारत के मानचित्र पर एक छोटा जिला दिखाई देता हो, लेकिन यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. पढ़ाई, कला और खेल — हर क्षेत्र में यहां के बच्चे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. अब जिले के खिलाड़ियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. मेदिनीनगर में आर्चरी (तीरंदाजी) ट्रेनिंग सेंटर संचालित है, जहां की जिले के युवाओं को नया मंच मिला है. यहां बच्चे न सिर्फ खेल सीख रहे हैं बल्कि अपने सपनों को पंख भी दे रहे हैं.

आर्चरी प्रशिक्षण के लिए फ्री नामांकन
तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर अमरेश मेहता ने बताया कि ‘द आर्चरी एकेडमी सेंटर’ की शुरुआत लगभग दो साल पहले हुई है. यह सेंटर मेदिनीनगर के पांकी रोड, रेड़मा, बुधवा शिव मंदिर के पास संचालित है. खास बात यह है कि नामांकन पूरी तरह निःशुल्क (Free Admission) रखा गया है, ताकि हर वर्ग के बच्चे आसानी से जुड़ सकें. वहीं, महीने की फीस सिर्फ 700 रुपये रखी गई है, जिससे बच्चों की आर्थिक स्थिति उनके सपनों में रुकावट न बने.

बेटियों को बढ़ावा देने की पहल
सेंटर की सबसे खास बात यह है कि यहां बेटियों को प्रमोट करने के लिए विशेष फोकस दिया जा रहा है. बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे भी तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें. ट्रेनर अमरेश मेहता का कहना है कि समाज में बेटियों को खेलों में आगे लाना बहुत जरूरी है. आर्चरी न सिर्फ एक खेल है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और एकाग्रता सिखाने का माध्यम भी है. इस पहल से पलामू की बेटियों को नए अवसर मिल रहे हैं.

शाम में होती है क्लास, आसान समय-सारणी
सेंटर में प्रशिक्षण हर दिन (रविवार छोड़कर) नियमित रूप से आयोजित किया जाता है. क्लास का समय शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक तय किया गया है, ताकि स्कूल जाने वाले बच्चे और कॉलेज के छात्र भी आसानी से हिस्सा ले सकें.जो भी इस प्रशिक्षण से जुड़ना चाहते हैं, वे मोबाइल नंबर 9534388988 या 9852831234 पर संपर्क कर सकते हैं. सेंटर का माहौल प्रेरणादायक है, जहां बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

Location :

Palamu,Jharkhand

First Published :

October 15, 2025, 22:04 IST

homesports

पलामू में तीरंदाजी के लिए अनोखा मंच, लड़कियों के लिए फ्री ट्रेनिंग सुविधा



Source link

Previous Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती

Next Post

सोनभद्र. साइबर ठगी का शिकार हुए युवक युवक का ₹85 हजार पुलिस ने कराया वापस

Next Post

सोनभद्र. साइबर ठगी का शिकार हुए युवक युवक का ₹85 हजार पुलिस ने कराया वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio