• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. केवाईसी के बहाने 99 हजार की साइबर ठगी

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….


__आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

__एसपी ने साइबर पुलिस को जांच के दिये निर्देश

साइबर ठगी का एक बड़ा मामला करमा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां ईकेवाईसी के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए गए। इस मामले में पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वारी महेवा गांव निवासी सेराज अहमद ने बत्ताया कि 13 सितंबर 2025 की दोपहर को गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती विद्यावती देवी ने फोन कर कहा कि “मातृत्व योजना” का लाभ दिलाने के लिए केवाईसी करनी होगी।इसके लिए जिले के अधिकारी उनसे फोन पर बात करेंगे। फोन पर जुड़े कथित अधिकारी ने सेराज अहमद से बैंक से जुड़ी जानकारियां मांगीं।

जब सेराज अहमद ने शंका जताई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने भरोसा दिलाया कि “जो साहब कह रहे हैं, सही-सही बताइए।” कुछ देर बाद सेराज अहमद के मोबाइल पर 99 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। पीड़ित ने तुरंत एसपी अभिषेक वर्मा से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने साइबर पुलिस को जांच के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दो लोगों केखिलाफ मुकदमा दर्ज करजांच शुरू कर दी गई है।

Previous Post

घोरावल. अधिकारियों ने मिठाई की दुकान व रेस्टोरेंट की जांच पड़ताल की

Next Post

विंढमगंज. महुली ध्यान पंचायत स्तरीय विद्यालय का खेल हुआ समापन

Next Post

विंढमगंज. महुली ध्यान पंचायत स्तरीय विद्यालय का खेल हुआ समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.