घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…

अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेशचंद्र और एसडीएम आशीष त्रिपाठी द्वारा तहसील घोरावल में स्थित पांच पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पूरे घोरावल में पांच ही दुकान पटाखे के भंडारण से संबंधित है। दीवाली आने वाले त्योहार के संदर्भ में यह निरीक्षण किया गया।
इसमें संबंधित दुकानों के लाइसेंस देखे गए। उनकी नवीनीकरण की तिथि का मिलान किया गया एवं भंडारण के स्थान की चौहद्दी मिलाई गई। सभी दुकानों पर आग बुझाने के लिए रेत ,पानी एवं सिलेंडर पाए गए। सभी लोगों को आग बुझाने के संबंध में जागरूक किया गया। पटाखा दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में आबादी में चौहद्दी से भिन्न स्थान पर पटाखे आदि सामग्री का भंडारण न किया जाए।