घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुराचार का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घोरावल क्षेत्र की एक 17 वर्षीय लड़की के साथ बीते दिनों एक युवक द्वारा जबरन दुराचार किए जाने का आरोप है।
घटना बीते दिनो एक विद्यालय के पास रात के वक्त घटित हुई। पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई। पीड़िता की माता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपित सैयम कुमार ने गलत काम किया है। इस प्रकरण में आरोपित सैयम कुमार निवासी मुड़ीलाडीह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपित सैयम कुमार के विरुद्ध धारा 64(1) व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।