चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……

जुगैल बनवासी सेवा आश्रम केंद्र जुगैल द्वारा पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने पंचायत महोत्सव में सम्बोधित में ग्राम पंचायत जुगैल में विकास जोर सोर से किया जा रहा है।
सरकार कि कई योजनाओं के बारे बताते हुए जुगैल इंटर कालेज का निर्माण व मिनी स्टेडियम का निर्माण हो रहा है और भी जुगैल पंचायत में विकास कार्य हो रहा है। जिसके लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड का आभार प्रगट किए। इस कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास, समाजिक विकास, आर्थिक विकास, शाश्वत विकास, संस्थागत विकास, नदी यात्रा,और इस कार्यक्रम में वार्ड ग्राम सभा, तथा गांव विकास योजना पर चर्चा हुई।तथा गांव के विकास में स्वयंसेवक के रूप में गांव विकास पर बदलाव कार्य किए।

इस कार्यक्रम में 8 लोगो को सम्मानित किया गया एवं खादी ग्रामोद्योग के दुकान भी लगाया गया। बांस कारीगर, भी अपना दुकान लगाया इस कार्यक्रम में बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर से विमलेश भाई, केवला दुबे, जगत नारायण, संगीता, शिव सम्मात, रमाशंकर, BSA जुगैल उमेश, अमृत लाल, संदीप कुमार भास्कर, रामपति, ग्राम स्वराज, सभा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसुरत बैगा, एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।