• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हार, चोट और टूटे हौसले के बाद लवलीना बोरगोहेन की दहाड़…अब एशियन गेम्स में गोल्ड मिशन

Admin by Admin
August 5, 2026
in खेल
0
हार, चोट और टूटे हौसले के बाद लवलीना बोरगोहेन की दहाड़…अब एशियन गेम्स में गोल्ड मिशन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:August 05, 2026, 17:20 IST

पेरिस ओलंपिक के बाद हार, चोट और आत्मविश्वास की कमी से जूझने वाली लवलीना बोरगोहेन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चैंपियन कभी हार नहीं मानते. 28 साल की भारतीय मुक्केबाज ने करियर जारी रखने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया. राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पदक जीतने वाली लवलीना ने रजत पदक हासिल किया और अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है. वहीं भारतीय बॉक्सिंग टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने नई उम्मीद जगाई है.

हार, चोट और टूटे हौसले के बाद लवलीना की दहाड़...अब एशियन गेम्स में गोल्ड मिशनZoom

लवलीना बोरगोहेन

नई दिल्ली: पिछले एक साल में चोट, आत्मविश्वास की कमी और मुश्किल दौर से गुजरने के बाद महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी की. अपना तीसरा कॉमनवेल्थ खेल रहे लवलीना का अगला टारगेट अब अगले महीने से शुरू होने वाले एशियन गेम्स है.

पेरिस ओलंपिक में पदक जीत चुकी मुक्केबाज लवलीना ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के बाद भी अपने करियर को जारी रखना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के रिकॉर्ड 10 मुक्केबाजी पदक जीतने के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के दौरान 28 वर्षीय लवलीना ने पेरिस ओलंपिक के बाद की चुनौतियों को याद किया. वह 2024 ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं. लवलीना ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा:

सबसे पहले तो मेरे लिए इतने लंबे समय तक खेल जारी रखना ही बड़ी बात थी. पेरिस ओलंपिक के बाद कई उतार-चढ़ाव आए. कई बार यह सवाल भी उठा कि मैं आगे खेलना चाहती हूं या नहीं, लेकिन मैंने वापसी की और खेल जारी रखा. यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैंने लगभग सभी खेलों और प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, लेकिन अगर स्वर्ण पदक जीतती तो और अच्छा होता. मैं अपनी टीम के लिए बहुत खुश हूं, जिसने शानदार प्रदर्शन किया. सात स्वर्ण पदक हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब मैं एशियाई खेलों के लिए भी तैयार हूं. मुझे बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीतना है.

भारतीय टीम के विदेशी कोच सैंटियागो नीवा ने राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इस सफलता से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. नीवा ने महिला 51 किग्रा वर्ग में साक्षी की स्वर्ण पदक जीत को भारतीय मुक्केबाजी की मजबूत प्रतिभा का उदाहरण बताया.

उन्होंने कहा कि इस वर्ग में जगह बनाना ही कठिन था क्योंकि चयन मुकाबलों में तीन विश्व चैंपियन और दो युवा विश्व चैंपियन मौजूद थीं. उन्होंने कहा:

साक्षी ने फाइनल में इंग्लैंड की मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया और अपने अनुभव का इस्तेमाल किया, वह भविष्य के लिए काफी सकारात्मक संकेत है.

नीवा ने कहा कि अब टीम का ध्यान अब एशियाई खेलों और ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारियों पर होगा. विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब जीतने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक है और वह लगातार सुधार करती रहेंगी. राष्ट्रमंडल खेलों में विश्व चैंपियन के रूप में उतरने के दबाव पर जैस्मीन ने कहा कि इस पहचान ने उन्हें बीमारी से उबरकर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 17:20 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. ‘शराब छोड़ो, शिक्षा से जुड़ो’… आदिवासी समाज को जय मंगल उरेती का बड़ा संदेश

Next Post

सोनभद्र. घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

सोनभद्र. घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio