बीजपुर/सोनभद्र. (रामबली मिश्रा)…

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला बखरिहवा में रविवार को उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, म0 का0 उमावती मिशन शक्ति अभियान पेज 5 के तहत बालिकाओ एवम महिलाओं को जागरूक कर उन्हें नारी शक्ति सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 112,181,102,108, 1098,101 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, के बारें में जागरूक कर राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,सामूहिक विवाह, ग्रामीण आवास, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना ,लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी गई।
कमला कांत पाण्डेय ने पुरुषों महिलाओ व बालिकाओं को जागरुक करते हुए बताया की अंजान नंबर से आए वीडियो कॉल न उठाए अगर उठा लेते है। तो आप लोगो से अधिकारी बन कर अपनी चंगुल में फंसने की बात करेंगे या आप को डिजिटल अरेस्ट करेंगे तो ऐसी स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। तत्काल पुलिस सूचना दे पुलिस आप की हरसंभव मदद करेगी।
मोबाईल फ़ोन पर यदि आप लोगों से आवास वेरीफिकेशन, पेंशन योजना आदि के नाम पर लोग आधार कार्ड नंबर मांगेंगे या ओटीपी मांगेंगे तो देने की जरूरत नहीं है जो भी होता है सब आपके ग्राम पंचायत स्तर पर होगा या लोग अधिकारी खुद आपके घर आएंगे यदि आप लोगों द्वारा ओटीपी वगैरह कुछ भी बताएंगे तो आपके खाते से पैसा निकाल लेंगे और आप ठगे जाएंगे। ऐसी घटना होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की जरूरत है।