• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
171
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. (मिथिलेश जायसवाल)……


__थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय गौतस्कर घायल

कोन पुलिस ने आज गो तस्करो के खिलाफ़ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पांच गो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली भी लगी जिसे घायलवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी/जगंल, रामगढ़ से होते हुए गायघाट की तरफ कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में पशुओं को हाकते हुए वध हेतु झारखण्ड ले जा रहे है । उक्त सूचना पर थाना कोन पुलिस की 04 टीमें लौंगा बन्धा के में व गायघाट तिराहे पर पहुंचकर रोड के बगल में झाड़ियों के पीछे छिपकर इन्तजार कर रही थी ।

तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आकर वहां पर इधर-उधर देखते हुए पीछे आ रहे अपने साथियों को गोवंश को आगे ले आने के लिए बताया गया उसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तब तक मोटरसाइकिल चालक ने अपनी मोटरसाइकिल को जंगल के तरफ तेजी से लेकर भागने लगा कि अनियंत्रित होकर गिर गया,गिरने के पश्चात व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख कर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा जिसपर पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर किया गया ।

जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रफीक पुत्र स्व0 महरुम निवासी कोईदी,नगर उटारी, झारखण्ड बताया गया। मौके से 22 गोवंशो के साथ अन्य 04 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घायल गौतस्कर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लोढ़ी पुलिस टीम के साथ भेजा गया।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में झारखण्ड राज्य के जिला गढ़वा, थाना रमना में पशु तस्करी सम्बन्धित मु0अ0सं0-64/2024 का अभियोग दर्ज है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के गैंग के सरगना रफीक पुत्र महरुम निवासी झारखण्ड है। हम लोग उनके कहने पर मध्यप्रदेश व जुगैल के आस-पास के क्षेत्रों से सस्ते दामों में गोवंशो को खरीदकर थाना चोपन अन्तर्गत सलखन के पहाड़ियों में एकत्रित करते है। फिर वहां से हम लोग गोवंशों को रफीक व उनके साथी के लोकेशन व जानकारी देने पर कोटा के रास्ते कनहर नदी,पड़रछ व बग्गी बंधा के जंगलों व पहाड़ी रास्ते से ले जाकर गोवंशो को झारखण्ड के खरौधी पहुंचा देते है। वहां से रफीक ट्रकों में गोवंशो को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल वध हेतु भेज देता है जहां पर उसको अच्छे पैसे मिलते है।

इस कार्य हेतु हम लोगों को पैसे देते है और रफीक की की सुरक्षा व अपनी बचाव हेतु पास में एक तंमचा भी रखते है। गौवंश तस्करी का नेतृत्व रफीक करता है और उसके नेतृत्व में हम लोग यह काम करते है।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ़ धारा-109 बीएनएस, 3/25 शस्त्र अधिनियम व 3/5ए/8बी/8 गोवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में रफीक पुत्र स्व0 महरुम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखण्ड ,राम मिलन पुत्र स्व भूलन निवासी खडार पड़री, थाना गढ़वा, मध्यप्रदेश,अमृत लाल पुत्र भोला निवासी खड़ार पड़री, थाना गढ़वा, मध्यप्रदेश,राहुल पुत्र वीरेन्द्र निवासी रामगढ़, थाना कोन, सोनभद्र व छोटू लाल उर्फ छट्टू पुत्र अमेरिका निवासी रामगढ़, थाना कोन, सोनभद्र शामिल हैं।

अभियुक्तों के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस,22 राशि गोवंश व एक अदद मोटर साइकिल संख्या JH14L8707 बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह,.उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती,उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया,उ0नि0 भागवत राय,थाना कोन,उ0नि0 राकेश राय,थाना कोन,हे0का0 कृष्ण कुमार यादव, हे0का0 ईश्वरचन्द्र सिंह, हे0का0 इन्द्रबली राय, का0 रामभवन, का0 अभय कुमार, म0का0 गरिमा सिंह व म0का0 सुजेता भारती थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Previous Post

सलखन. स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य शिविर आयोजित, 108 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

Next Post

बीजपुर. महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

Next Post

बीजपुर. महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. जिले में लोकायुक्त की जांच; कार्यालय व संस्कार भवन का निरीक्षण, नहीं मिले कई अभिलेख
  • सोनभद्र. विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
  • मुख्यालय. ग्राम समाज की 40 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
  • बीजपुर. डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा

Breaking News

सोनभद्र. जिले में लोकायुक्त की जांच; कार्यालय व संस्कार भवन का निरीक्षण, नहीं मिले कई अभिलेख

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0/@कृपा शंकर पांडेय...... Sonbhadra। आदर्श नगर पंचायत चोपन में भवन नंबरिंग शुल्क, संस्कार भवन और जनसूचना से जुड़ी कथित...

Read moreDetails

सोनभद्र. विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... पसही कला फीडर (हिन्दुआरी) क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio