ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)….

स्थानीय तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 11 वीं इकाई बुधवार की दोपहर लगभग 1बजकर 38 मीनट पर तकनीकी कारण से बंद हो गई। वही 12 वीं इकाई भी पहले से ही बंद चल रही है। दो इकाईयो के बंद होने से बिजली उत्पादन में कमी आ गई है।बंद इकाईयों को चालू करने के लिए मुख्य महा प्रबंधक के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9 वीं इकाई से 120 मेगावाट तथा 10 वीं इकाई से 106 मेगावाट एवं 13वीं इकाई से 115 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से लगभाग 364 मेगावाट तथा दूसरी इकाई से 376 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।