सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)…..

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत करगरा मीतापुर मुख्य सम्पर्क मार्ग स्थित सहकारी समिति महुआव खुर्द लोड डी ए पी खाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें सवार ट्रक चालक हल्दी फुलकी चोटो के साथ सुरक्षित बच गये।वही जल जमाव खेत में सौ बोरी खाद नुकसान बताया गया।
प्राप्त समाचार अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे के लगभग सरकारी गोदाम रावर्टसगंज से एक ट्रक 500 बोरी खाद लेकर सहकारी समिति मारकुण्डी, महुआव खुर्द 250 व 250 बोरी खाद करगरा सहकारी समिति जा रहा था कि इसी दौरान महुआव खुर्द सहकारी समिति खोदाम के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार ट्रक चालक को हल्की फुल्की चोट के साथ सुरक्षित बच गये।
उक्त सम्बंध में सत्यदेव पाण्डेय सहकारी समिति मारकुण्डी अध्यक्ष ने बताया की सभी खाद की बोरिया सुरक्षित गोदाम में रखवा दिया गया है जिसमें 100 बोरी के लगभग नुकसान हो गया।चालक सुरक्षित बच गया है।