सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)….

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले सप्ताह ही डाक्टर सतीश का स्थान्तरण चतरा ब्लाक हो जाने से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिनों से जहां डाक्टर के अभाव में चल रहा था वहीं दो सप्ताह पूर्व से फार्मासिस्ट छुट्टी पर होने से मरीजों को के लिए एक समस्या उत्पन्न हो गयीं है। इस विषेश परिस्थितियों में संविदा में ट्रेनिंग कर रहे कर्मचारियों के सहारे चल रहा है ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिससे दुरदराज पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के महिला पुरुष बच्चे मरीज झोला छाप डाक्टरों के चंगुल में फंसकर शोषण के शिकार हो रहे है। उक्त समस्याओं को देखते क्षेत्र प्रबुद्ध व्यक्तियों अरविंद सिंह गोड प्रधानप्रतिनिधी, नारद भारती, सोनू कुमार, असरफी यादव, सुनीता देवी, कलावती देवी, लक्ष्मन,सुखमन देवी इत्यादि ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल उचित व्यवस्था कराने की मांग किया है।जिससे गरीब निरीह मरीजों को राहत मिल सके।
