जे0के0/सोनभद्र……..

SONBHADRA । बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनी में स्थित जनता महाविद्यालय का छात्र ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमे विद्यालय के छात्र को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 47वे दीक्षांत समारोह में 08 अक्टूबर को राज्यपाल सत्र 2024-2025 का स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी, जनता महाविद्यालय के छात्र मनोज कुमार ने मेहनत और संघर्ष कर टॉप टेन में स्थान हासिल किया है, जिसमे मनोज कुमार का स्थान छठवें स्थान पर है। योग्यताक्रम के दस स्थान तक प्राप्त करने वाले तथा शोध उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेब पर जारी है।
इस मौके पर पूरा महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। महाविद्यालय के इंचार्ज डॉ.अमरदेव पाण्डेय ने बताया कि मनोज कुमार को 47वे दीक्षांत समारोह मे 08 अक्टूबर को यूपी के राज्यपाल के द्वारा स्वर्ण पदक दिया जाना महाविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों और छात्र/ छात्राओं ने खुशी जाहिर की है।