डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…….

क्षेत्र में दुर्गा नवमी के अवसर पर बुधवार को रामलीला मैदान, वैष्णो मंदिर,बारी दूर्गा पुजा पंडाल में आयोजकों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों प्रसाद ग्रहण किया।
नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित रामलीला मैदान में जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज, ओम इंटरप्राइजेज , ग्रोथ ट्रेडर्स के प्रोपराइटर महेश चौरसिया अशोक मिश्रा नीरज चौबे आयोजक सूरज पांडेय द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारा प्रारंभ होने से पहले आयोजकों ने बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया भंडारे में प्रसाद रूपी बने पूड़ी ,सब्जी, बूंदी का पंडित मनोज शुक्ला ने मंत्रोच्चार करते हुए मां दुर्गा के समक्ष भोग लगाकर प्रसाद वितरण आरंभ कराया। जंहा हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैष्णो मंदिर में आयोजक समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।
बारी दूर्गा पुजा आयोजक पांडेय परिवार ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधि-विधान से जय मां अंबे जय जगदंबे की पूजा आराधना के साथ-साथ विशाल हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रभाकर मिश्रा,सुरज मिश्रा,विवेक पांडेय,विनित पांडेय , अमित शर्मा, विकास जैन ,प्रदीप चौबे आदि मौजूद रहे।