सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)…..

सदर विकास खण्ड के अन्तर्गत मारकुण्डी मुख्य राज मार्ग फासिल्स पार्क के समीप आदर्श तालाब अवई जो अपने स्वच्छ जल के साथ आस पास के जीव जंतुओं के प्यास बुझाने के साथ मानव जीवन के कर्मकांड से लेकर महा पर्व छठ से पुजा के लिए भी एक विशेष स्थान रखता है ।
लेकिन कुछ असामाजिक शरारती तत्वों के लोग विशेष महोत्सव पर्व पर हर वर्ष मूर्तियों का विसर्जन करने लगे जिससे धीरे धीरे आदर्श तालाब का अब अस्तित्व खतरे में पड़ गया हैं। प्रदुषित जल के साथ तालाब भराव होता चला जा रहा है। आने वाले समय में तालाब गर्मी आने से पहले ही सूखने लगता है।
इस सम्बंध में सुभाष भारती, गनेश ,विजय ,केशव,मुन्नी लाल,राजेश इत्यादि लोगों ने बताया कि सलखन न्याय पंचायत के अधिकाशं लोगों व्दारा इस तालाब में विश्वकर्मा पुजा,दुर्गा पुजा के अवसर पर मूर्तियां विसर्जित कर फरार हो जाते हैं। जब सभी ग्राम सभा के अपने अपने तालाब हैं इसके बावजूद भी मूर्ति विसर्जन में इसी तालाब का प्रयोग करते हैं।
उक्त सम्बंध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आदर्श तालाब अवई में मूर्ति विसर्जन पर अविलंब प्रतिबंध लगाने की मांग की है।