ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…..

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड के किनारे रविवार को एक निर्माणाधीन मकान में बिजली चपेट में आ जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार उक्त मकान में निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान रविवार को एक मजदूर ग्राइंडर चला रहा था। वहीं ऊपर से गुजर रही 132 केवी की बिजली के चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन फानन में मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि 50 वर्षीय दिनेश फफराकुंड का रहने वाला था। रोज की भांति वह अपना कार्य कर रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ आग और धुएं की लपट उठने लगी। दौड़कर किसी तरह कपड़े की आग को बुझाया गया।
हालांकि इसके पूर्व हाथ पैर तथा चेहरा आदि झुलस गया था। किन परिस्थितियों में बिजली की चपेट में आ गया इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। मजदूरों ने बताया कि मकान निर्माण का कार्य दूसरी मंजिल पर चल रहा था।