• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. शहीदे आजम भगत सिंह की मनाई गई जयंती

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र  (सौरभ गोस्वामी)……


उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ कार्यालय पर राष्ट्र नायक शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती को धूमधाम से मनाया गया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले एक वैचारिक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जहां वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला और आज के राजनीतिक दौर में भगत सिंह के विचार को प्रासंगिक बताया वक्ताओं ने कहा की भगत सिंह का विचार आज भी प्रासंगिक है।

नौजवानों को छात्रों को उनके हक अधिकार के लिए प्रेरित करता है और इसको आगे ले जाने की जरूरत है और और देश की युवाओं नौजवानों को जोड़ने की जरूरत है आज की फासीवाद दौर में जहां धार्मिक उन्माद किया जा रहे हैं वैसे में भगत सिंह का विचार अपना अलग स्थान रखता है देश की आजादी के लिए योगदान देने वाले तमाम क्रांतिकारी जात धर्म संप्रदाय से हट कर देश की आजादी में अपने प्राणों का न्योछावर किया ।

वहीं भगत सिंह के विचारो को और उनके सपनों को आगे बढ़ाने की जरूरत है देश में आज भी युवा बेरोजगार की ठोकरे खाने पर मजबूर है उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है अगर भगत सिंह जिंदा होते तो देश की स्थिति कुछ और होती यह बात भगत सिंह को नमन करते हुए वक्ताओं ने कही। बिजली कर्मचारी संघ कार्यालय पर भारी तादाद में नौजवान कर्मचारी महिला और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जहां प्रमुख वक्ता के रूप में यूनियन के वरिष्ठ नेता कामरेड अजय कुमार सिंह ने भगत सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों का आवाहन किया की भगत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए हमें छात्रों और नौजवानों को भगत सिंह के विचारों को अध्ययन करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म और जात के नाम पर बांटा जा रहा है जबकि हमारे जो भी क्रांतिकारी अमर शहीद रहे उसे दौर में जाति धर्म और संप्रदाय से हटकर के व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए और देश की आजादी के लिए संघटित होकर के अंग्रेजों का मुकाबला किया आज भी स्थिति अच्छी नहीं है लोग महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं जिसके लिए भगत सिंह के विचार के अध्ययन की जरूरत है।

इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा , बासवान गुप्ता अमरनाथ सूर्य, बाबूलाल चेरो ,अमरनाथ बिंद वीरेंद्र कुमार के साथ-साथ ओबरा शाखा के सचिव प्रदीप कुमार कनौजिया वह जिला अध्यक्ष ज्योति रावत भी अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर नेता कामरेड लालता प्रसाद तिवारी जी ने किया और संचालन भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा जी ने किया इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के नौजवान और भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

Previous Post

चोपन. सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी, तानाशाही की पराकाष्ठा – अनिल यादव

Next Post

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में हर्ष वर्धन बने सबसे युवा अध्यक्ष.

Next Post
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में हर्ष वर्धन बने सबसे युवा अध्यक्ष.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में हर्ष वर्धन बने सबसे युवा अध्यक्ष.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.