• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीएलएम प्रदर्शनी में संत एबीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
646
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)….


जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) प्रदर्शनी में संत ए. बी. आर. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी आकाश राय, रूद्रेश शुक्ला, अक्षय गुप्ता और यशस्वी सिंह की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

टीम का मार्गदर्शन एआई विभाग की शिक्षिका दीपा राय ने किया। विद्यार्थियों की लगन और परिश्रम ने विद्यालय को यह गौरव दिलाया। वहीं, शिक्षण-अधिगम सामग्री प्रदर्शनी में भी विद्यालय ने परचम लहराया। अंग्रेज़ी वरिष्ठ विभाग के शिक्षक अभिषेक साह ने प्रथम स्थान तथा हिन्दी वरिष्ठ विभाग की शिक्षिका चिंता कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला समन्वयक अरविंद सिंह चौहान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है और प्रबंधन ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Previous Post

बीजपुर. क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर नवीनीकरण की उठी मांग

Next Post

चोपन. सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी, तानाशाही की पराकाष्ठा – अनिल यादव

Next Post

चोपन. सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी, तानाशाही की पराकाष्ठा - अनिल यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.