अनपरा/सोनभद्र (उमेश सिंह)….

रेनुसागर स्थानीय चौकी क्षेत्र की छात्रा ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। अनपरा थाना के रेनुसागर चौकी क्षेत्र निवासी वार्ड 20 टैगोर नगर नुरिया मोहल्ला कक्षा 9 की छात्रा ने रेनुसागर चौकी पर एक शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला मनचला युवक स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ व भद्दा कॉमेंट करता हैं और तेज आवाज वाली बाइक लेकर आगे-पीछे घूमता हैं रास्ता रोकता है।
आरोप लगाया कि नूरिया मोहल्ला निवासी मो0 सलमान पुत्र सिराज महीने भर से लड़का परेशान कर रहा हैं जब इस पूरे घटना को छात्रा ने अपने परिजनों को बताया इसके बाद युवक उससे मारपीट की औऱ जान से मारने की धमकी दी, इस धमकी और व्यवहार से काफी भयभीत हैं उचित कार्यवाई की मांग की हैं।
रेनुसागर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं, पीड़ित की ओर से तहरीर मिलती हैं तो जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जाएगी।