करमा/सोनभद्र (रामकेश यादव)……

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराही के ककराही में बीते दिवस अचानक गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई, जिससे नगदी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए जिसकी सूचना संबंधित को दे दी गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककराही में कमलेश भारती ने बताया कि एक दिन पूर्व हमने एक नया गैस सिलेंडर लिए थे जिसमें पूर्व से ही कुछ गैस लीकेज हो रहा था जिसकी जानकारी हम लोगों को नहीं हो पाई दूसरे दिन जब खाना बनाने के लिए उसके पास पहुंचे और दूसरी तरफ एक दूसरे गैस से 3 मीटर दूरी पर आग जल रही थी जिस पर खाना पक रहा था, जिसकी लपट से लीकेज गैस में आग पकड़ लिया ।

आग तेजी से घर में फैलने लगी जिससे पूरे घर में आग चपेट में ले लिया किसी तरह लोहे के छड़ से उसे बाहर निकाल कर बालू से धक कर आग पर काबू पाया गया नहीं तो शेष बचे समान भी नहीं बच पाता जले हुए सामानों में घर में रखे नगदी ₹15000 समेत ,अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए जिसकी जानकारी मुक्त भोगी ने संबंधित लेखपाल ग्राम प्रधान को दे दी है।
