• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. भव्य देव दीपावली महापर्व के अध्यक्ष बने संकट मोचन झा

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)……


स्थानीय राम मंदिर परिसर में सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक आवश्यक बैठक आहूत की, बैठक की अध्यक्षता अरविंद सोनी ने की। बैठक के दौरान संस्था के संस्थापक सुशील मिश्रा संग्राम ने सर्वसम्मति से इस वर्ष होने वाले देव दीपावली महापर्व का कार्यक्रम अध्यक्ष संकट मोचन झा, कार्यवाहक अध्यक्ष आशुतोष यादव व संयोजक अक्षय पांडे को नियुक्त किया।

उक्त सभी पदाधिकारीयों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया, महापर्व की भव्यता व दिव्यता को लेकर गहन चर्चा की गई, वहीं बताया गया कि आगामी 5 नवंबर को मां रेणुका नदी छठ घाट सेक्टर 3 पर भोजपुरी के लोक गायक गोलू राजा, आर्यन बाबू , गायिका अनुपम यादव अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम करेंगे।

वहीं 51000 दीपों से मां रेणुका नदी घाट जगमगाएगा, महा आरती काशी के विद्वानों के द्वारा किया जाना सुनिश्चित है। ऐसे में श्रोताओं की अपार भीड़ के मद्देनजर संस्था द्वारा सैकड़ो वेलेंटियरो की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में रंगोली प्रतियोगिता, सम्मान समारोह व प्रसाद वितरण शामिल है।

बैठक में संस्था के अनिल राय, आलोक पांडे, रणजीत तिवारी, नवलेश वर्मा, सभासद अजीत कनौजिया, समीर माली, शुभम पटेल, अनुज सिंह, अभिषेक सेठ, अनीस सेठ, चंद्रजीत सिंह, आदित्य विश्वकर्मा, विभाष घटक, विकास पाठक, रिज़वान अहमद, रितिक अग्रवाल, परवेज अहमद, कुमार सौरभ सिंह, प्रेम सागर, प्रिंस शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, राजन कुमार, राजु चौधरी, शुभम अग्रहरी, विभूति शुक्ला, बृजेश मिश्रा, अफजल अंसारी, जितेन्द्र वर्मा, हर्षित,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

घोरावल. पिकनिक स्पॉट मुक्का फाल में लापता दोनों युवक का शव बरामद

Next Post

सोनभद्र. ओबरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Next Post

सोनभद्र. ओबरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.