• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. एमपैक्स सदस्य बनने का सुनहरा अवसर,कोई किसान न चूके : अवधेश सिंह

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)……


__विकासखंडों मे अभियान चलाकर बनाए गए नये सदस्य

सहकारी समितियो के नये सदस्य बनाने के लिए सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत कचनरवा,और कोन लैम्पस मे एडीसीओ राबर्टसगंज/ ओबरा अवधेश कुमार सिंह तथा लैम्पस सचिवो द्वारा चार दर्जन से अधिक नये सदस्य बनाए गए तथा परसोई समिति मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश सिंह के सहयोग से 20 नये सदस्य बनाए गए।

सचिव उदयवीर, रामकृत और वासुदेव यादव ने एडीसीओ राबर्ट्सगंज के साथ दिन भर क्षेत्र का भ्रमण करके लोगो को सदस्यता के नियमो और फायदों के संबंध मे जागरूक किया। एडीसीओ अवधेश सिंह ने कहा कि किसानो का एम पैक्स सदस्य बनना जितना उनकी प्रगति के लिए आवश्यक है,उतना ही यह एमपैक्स के सशक्तिकरण के लिए भी आवश्यक है।किसान और सहकारी समिति एक साथ इस देश की आर्थिक प्रगति का ध्वज थामेंगे।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदस्यता महाअभियान मे अब मात्र तीन सप्ताह का समय शेष है इसलिए सभी कार्मिक मनोयोग से किसानो के हित मे शासन की इस पहल को सफल बनायें।

जनपद मे एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश तथा एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार व अन्य अधिकारियो के साथ सौरभ सिंह, संतोष पटेल, प्रदीप सिंह, अमित सिंह , आशुतोष सिंह, नितिन पटेल, आजाद हिन्द, शैलेन्द्र त्रिपाठी, हेमनाथ यादव,रामअनंत , राहुल सिंह, शिवपूजन,वकालत हुसैन इत्यादि सचिवो ने दिनभर भ्रमण करके किसानो से मुलाकात की और नये सदस्य बनाए।

Previous Post

बीजपुर. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार- डॉ0 ज्योति

Next Post

सलखन. शिकायत के पश्चात एडीएम के निर्देश पर संबंधितों ने किया स्थल निरीक्षण

Next Post

सलखन. शिकायत के पश्चात एडीएम के निर्देश पर संबंधितों ने किया स्थल निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.