बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…..

ग्राम पंचायत अनजानी के टोला बखरिहवा में सोमवर की शाम रामलीला व दूर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ पूर्व में बैठक कर यह निर्णय लिया गया था कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला एवं दूर्गा पूजा करेंगें। लेकिन इस वर्ष रामलीला एवं दूर्गा पूजा न करने के लिए रामबली पुत्र सोनशाह , विजय सिंह पुत्र मेवालाल निवासी अनजानी गांव के टोला बखरिहवा के द्वारा जमीन को लेकर आपत्ति कर दिया गया कि में पूर्व की भांति दूर्गा पूजा या रामलीला का कार्यक्रम नहीं होने दूंगा ।
इसके संबंध में सोमवार की शाम समिति के सभी सदस्यों ने आपातकालीन बैठक बुलाई गई । बैठक में अपरिहार्य कारणों से आधे से अधिक सदस्सय गण एवं पदाधिकारी उपस्थित नही हो सके जो भी उपरोक्त समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में रामलीला एवं दूर्गा पूजा समिति भंग कर दी गई । यह कहकर की चल रहे जमीन विवाद उपजिलाधिकारी दुद्धी के आदेश मिलने के उपरांत पुनः समिति गठित कर कार्यक्रम सुचारू रूप से कराया जाएगा।
कार्यक्रम नहीं होने से तरह तरह से चर्चाओं का बाजार गर्म है।बैठक में श्याम मोहन रामलीला समिति अध्यक्ष , कृपा शंकर जायसवाल दूर्गा पूजा व रामलीला के प्रबंधक , अवनीश कुमार दुबे , रोहित कुमार , दीपक कुमार , यज्ञनाथ सिंह सहित समिति के अन्य लोग शामिल रहे।