कोन/सोनभद्र (मिथिलेश जायसवाल)…….

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला बेसाहुखाड़ी में एक युवक की डूब कर मृत्यु की खबर है,जानकारी के अनुसार बेसाहूखाड़ी निवासी रघुनाथ उरांव(35)पुत्र स्व. दिना उरांव सोमवार के दोपहर बाद पास में ही स्थित पोखरे में नहाने गया था इस दौरान पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चला गया।पास ही गाय चरा रहे एक व्यक्ति ने घटना देख शोर मचाया। हल्ला सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजने लगे, लेकिन वह पानी में समा गया था।
सूचना पर पहुंचे कोन पुलिस द्वारा पोखरा में गहनता से छानबीन गई। इसके बाद दीनानाथ को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।कोन पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया.घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया।