बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…..

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना के टोला धोरहवा में चंदन कुमार पुत्र रामानुज सड़क किनारे बाईक लगाकर किसी से बात कर रहा था तभी दूसरा बाईक सवार तेज गति से आकर सिद्धू बैगा पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी जरहा गांव के टोला कोहरमाडा आकर जोडदार टक्कर मार दिया।
जिससे एक बाईक सवार चंदन को गम्भीर चोट लगने से गिर गया और दूसरे को मामुली चोट आई मौके पर मौजुद लोगो की मदद व परिजनो ने आनन-फानन में दोनों को धनवंतरी चिकत्सालय रिहंद नगर ले गए जहां गंभीर रुप से घायल को पैर में कई टाका लगाकर बेहतर ईलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। वही सिद्धू का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया।
