• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

China Masters Super 750: वर्ल्ड नंबर वन से होगा पीवी सिंधु का सामना, सात्विक-चिराग भी पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

Admin by Admin
September 18, 2025
in खेल
0
China Masters Super 750: वर्ल्ड नंबर वन से होगा पीवी सिंधु का सामना, सात्विक-चिराग भी पहुंचे क्वार्टर फाइनल में
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 18, 2025, 18:35 IST

पीवी सिंधु का चाइना मास्टर्स 750 के क्वार्टर फाइन में वर्ल्ड नंबर वन साउथ कोरिया की एन से यंग से सामना होगा. वहीं युगल में भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है.

वर्ल्ड नंबर वन से होगा सिंधु का सामना, सात्विक-चिराग पहुंचे क्वार्टर फाइनल मेंक्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु.
नई दिल्ली. पीवी सिंधु और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी सीधे गेम में जीत के साथ चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-15, 21-15 से हराने में सिर्फ 41 मिनट का समय लिया. हाल में हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी सियांग चिएह चियू और वांग ची-लिन को 32 मिनट में 21-13, 21-12 से हराया.

इस जीत के साथ विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने थाई शटलर के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 6-5 का कर लिया है. क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया की एन से यंग से होगा. एन से ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को 23-21, 21-14 से हराया. हाल में हांगकांग ओपन के पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधु सीधे गेम में मिली जीत से खुश थीं और उन्होंने कहा कि वह अपनी थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से ही सतर्क थीं.

‘मैं जीत से खुश हूं’
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं जीत से खुश हूं और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद ज़रूरी था.वह (चोचुवोंग) एक शीर्ष खिलाड़ी है. मैं इंडोनेशिया ओपन में उसके खिलाफ खेली थी और उस बार भी मुकाबला कड़ा था. पहला गेम जीतने के बाद मैं दूसरे गेम में ज़्यादा सतर्क थी. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे खुशी है कि मैं जीत हासिल करने में सफल रही.’

‘सीधे गेम में जीत हमेशा आपको आत्मविश्वास देती है’
उन्होंने कहा, ‘मुझे अब कल के लिए तैयारी करनी होगी. यह अच्छी बात है कि अगर आप पहला गेम जीत जाते हैं तो दूसरे गेम में उसे खत्म कर देते हैं. सीधे गेम में जीत हमेशा आपको आत्मविश्वास देती है. लेकिन आपको लंबे मैचों के लिए भी तैयार रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप तेज़ी से आगे बढ़ें.’ सात्विक और चिराग की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस वर्ष दूसरी बार चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में हांगकांग ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में चियु और वांग को तीन गेम में हराया था.

पहले गेम में भारतीय जोड़ी का दबदबा रहा
पहले गेम में भारतीय जोड़ी का दबदबा रहा. उन्होंने शुरुआत में 7-2 की बढ़त बना ली और फिर 15 मिनट से भी कम समय में गेम अपने नाम कर लिया. दूसरा गेम भी उम्मीद के मुताबिक रहा और भारतीय जोड़ी शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रही. क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन के रेन जियांग यू और झी हाओनान से होगा.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 18, 2025, 18:35 IST

homesports

वर्ल्ड नंबर वन से होगा सिंधु का सामना, सात्विक-चिराग पहुंचे क्वार्टर फाइनल में



Source link

Previous Post

Antim Panghal wins Bronze: अंतिम पंघाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, विनेश फोगाट के बराबर पहुंचीं, अब जागरेब से खाली नहीं लौटेंगे भारतीय पहलवान

Next Post

100 किलो वजनी… 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह, 3 सुपरस्टार को पछाड़ बनाई वर्ल्ड में पहचान

Next Post
100 किलो वजनी… 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह, 3 सुपरस्टार को पछाड़ बनाई वर्ल्ड में पहचान

100 किलो वजनी... 6 फुट 5 इंच लंबा.. दोस्त ने दी भाला फेंकने की सलाह, 3 सुपरस्टार को पछाड़ बनाई वर्ल्ड में पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio